बेटी मेरा अभिमान को लेकर कुछ पंक्तियां गुन रही थी । हर दिन एक नया मोड़ देने की लालसा में दिन रात जग रही थी। पिरो ली थी जब मैंने लिखने की वो हर बात अपनी उसी समय अचानक एक जघन्य वारदात फिर घट चुकी थी । क्या हुआ , क्या नहीं , पर हालात उसके सब बयां कर रहे थे । फिर भी न जाने क्यों मौन ने अपनी एक जगह बना ली थी। राजनीति है या सच्चाई या मन का बुना कोई फसाना पर एक बेटी की इस तरह की विदाई के लिए मां बाप बेटी का अभिमान न बन सके। उसके तुरंत बाद दो और घटनाएं और आ चुकीं थीं।क्या बीती होगी उन पर जब अपनी आंखों के सामने लावारिश सा अंतिम संस्कार देखा होगा। क्या बीती होगी उस हर बेटी के मां बाप पर जो आज भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं और बचाने की जद्दोजहद में भी लगे हैं।बेटियों को जातिवाद से मत जोड़िए जिन्हें बचपन से ही पराए घर का समझा जाता है और फिर शादी के बाद भी यह एहसास कराया जाता है कि तुम दूसरे घर से आई हो । तो फिर आज एक बेटी की हत्या को आप जाति से कैसे जोड़ सकते हो जबकि उसका कोई घर ही नहीं होता तो धर्म और जाति की फिर बात ही क्यूं की जा रही है।खैर इंसाफ से परिवार के लिए बेटी की कमी पूरी नहीं हो सकती लेकिन जिसने गलत किया है उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए। जो लोग मां बाप को ग़लत ठहराते हैं समझ लीजिए यूं ही बेटियों पर अंकुश नहीं लगाए जाते जब चुनौती हो सामने तो मजबूरन खुद को ही आगे बढ़ना पड़ता है।अगर मां बाप अंकुश लगाएं तो गलत न समझना दौर ही कुछ ऐसा है कि बेटी पढ़ाना भी जरूरी है और बचाना भी जरूरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा : सुरक्षा के कड़े प्रबंध ।
मुंबई
शहर, ठाणे, पालघर
, रायगढ़ रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में हाई
अलर्ट जारी।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को दी जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफ़ान 'निसर्ग' 3 जून यानि कि आज की शाम को उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के समुद्री तट से टकराएगा। इससे सुरक्षा के लिए राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि अरब सागर में हवा के प्रेशर में बदलाव होने के कारण चक्रवात 'निसर्ग' ने भयंकर रूप ले लिया है। हालांकि यह एम्फन से कम ताकतवर होगा ऐसा विशेषज्ञों का मानना है।सूत्रों के हिसाब से आज दोपहर 1 से 4 बजे के बीच मुंबई से लगभग 94 किमी दूर हरिहरेश्वर और दमन के पास अलीबाग में आज दोपहर जमीन से टकराएगा।उस समय मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में हवा की रफ्तार 100 से 120 किमी /घंटे तक हो सकती है। अभी ये तूफ़ान मुंबई से लगभग 100 किमी दूर है। इस तूफ़ान के आने से बड़े स्तर पर तबाही होने के अनुमान हैं । ये सामान्य ज्वर की तादैत में एक से दो मीटर ज्यादा ऊंचाई का होगा। निकले क्षेत्र जलमग्न हो जाएंगे। भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग,पालघर, मुंबई और नासिक में भारी बाढ़ आ सकती है।
ऐसे में क्या सरकार ने राज्यों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए हैं
बिल्कुल सरकार इस तूफ़ान को लेकर सतर्क है। महाराष्ट्र, गुजरात, केन्द्र शासित राज्य दमन व दीयू और दादर नगर हवेली में लोगों की सुरक्षा में कड़े इंतजामात किए गए हैं। चक्रवात निसर्ग को देखते हुए NDRF( National , Desaster Response Force) की 20 टीमें आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से महाराष्ट्र पहुंच गईं हैं।
· NDRF के महानिदेशक ने 8 टीमें मुंबई में , रायगढ़ में 5 टीमें , पालघर में 2 टीमें और ठाणे में 2 टीमें , रत्नागिरी में 2 टीमें और सिंधुदुर्ग में 1 टीम , राहत और बचाव काम के लिए मुस्तैद की गई है।
· तूफ़ान के मद्देनजर पश्चिम नौसेना कमान ने सभी टीमों को सतर्क कर दिया है।नौसेना ने 5 बाढ़ टीम और 3 गोताखोर टीमों को मुंबई में तैयार रखा है। गुजरात में 16 टीमों को भेजा गया है। यहां के तटीय जिलों में 80 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा चुका है।
· दोनों राज्यों के कुल 11 जिलों में हाई अलर्ट है।
· मछुआरों को 4 जून तक समुद्र में जाने से रोका गया है।
· समुद्र के तटीय क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
· एनडीआरएफ और पुलिस नवसारी जिले के मेंढर और भाट गांवों से लोगों को सुरक्षित करने के लिए निकाल रही है। पालघर जिले के गांवों से 21000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। सभी कारखानों और बाजारों को बंद रखा गया है।
· अभी तक मुंबई से 50 उड़ानों की आवाजाही थी। लेकिन अब 19 उड़ानों की आवाजाही होगी। इसमें से 11 जाने वाली है 8 आने वाली हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने आज मुंबई से आवागमन की 17 फ्लाइट रद्द कर दी हैं । हो सकता आगे इनमें बदलाव देखने को मिले। मुंबई से चलने वाली 5 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
·
मुख्यमंत्री
उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों से दो दिन तक घरों में रहने की गुजारिश की।
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने की गई तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होने गुजरात और महाराष्ट्र
के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर उन्हें मदद का आश्वासन दिया है। उनके द्वारा ट्वीट किया गया है- भारत
के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में चक्रवात की स्थिति का जायजा लिया। मैं सभी की
कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं। लोगों से हर संभव सावधानी और सुरक्षा उपाय
बरतने का आग्रह भी करता हूं।
इस तरह मुंबई के 6 बीचों मे करीब 93 लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। बीएमसी ने 35 स्कूलों को अस्थायी शेल्टर के रूप में बदल दिया है। तटीय इलाके से लोगों को लाकर यहां पर शरण दी जा रही
है।
लोकडाउन ने छीना बच्चे से मां का आंचल ....
प्रवासी मजदूरों की वापसी से अपने राज्य लौट रहा है हुनर
![]() |
| मजदूरों के रूप में हुनर लौट रहा अपने राज्य |
कैसे होगा इनका जीवन यापन जबकि ये तो अपने राज्य से दूसरे राज्यों में नौकरी की तलाश में गए थे।तो अब कैसे एकदम से इन्हें रोज़गार मिल पाएगा । ऐसे सवाल आज हर किसी के मन में चल रहे हैं ।
क्या आपने सोचा कि अभी जो आर्थिक पैकेज राज्य सरकारों के लिए घोषित किया गया । ये सच में किसके लिए है । दरअसल आपको बता दें कि ये पैकेज इन्ही मजदूरों के लिए है जो पूंजीपतियों के द्वारा शुरु किए व्यापार को अपने हुनर से शुरू करेंगें और अपना बेहतर भविष्य कर सकेंगें । इस तरह राज्य सरकारों द्वारा एक उज्जवल राज्य की स्थापना करना मुमकिन हो सकेगा। मजदूर किसी भी व्यापार के लिए आधारशिला हैं । इनके बिना व्यापार चला पाना मुश्किल है।आज सभी मुश्किल हालातों में हैं चाहे वो कोई व्यापारी हो या मजदूर । आगे आप बिल्कुल देखेगें कि यही मजदूर और व्यापारी मिलकर एक उन्नत राज्य बना सकेंगें।
लॉकडाउन से टूटा मजदूरों पर कहर
We are thankful to all Corona Warriors
आत्मचिंतन (मन की बात )
बेटी मेरा अभिमान को लेकर कुछ पंक्तियां गुन रही थी । हर दिन एक नया मोड़ देने की लालसा में दिन रात जग रही थी। पिरो ली थी जब मैंने लिखने की वो...
-
Aarogya Setu App is giving us essential services for betterment of conditions which are around us just because of Covid- 19. We all know ab...
-
I was not in happy mood. It seemed like still pain had not settled down. Conditions are not in my favour. I thought I would talk to my bes...
-
प्रधानमंत्री जी का संदेश आज पालन करने का दिन आ गया है। जहां कुछ मूर्ख लोग जमकर मजाक बना रहे हैं बिना सत्यता जाने । उनकी मूर्खता को चुनौती द...



